
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बहावलपुर में 14 अगस्त को लश्कर-ए-तोएबा के पॉलिटिकल विंग पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के जलसे में मशहूर मौलाना मौलवी नसीर मदनी ने आतंकी हाफिज सईद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मौलाना ने लश्कर आतंकियों के बीच बयान दिया कि हाफिज सईद ने कश्मीर में 10 हजार बच्चे कुर्बानी के लिए भेजे थे। मौलाना के इस कबूलनामे से हाफिज सईद की आतंकी साजिशों की पोल खुल गई है।
लश्कर और जैश संगठनों से करीबी रिश्ते रखने वाले मौलवी नसीर मदनी ने बहावलपुर में पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग के एक बड़े जलसे में कहा कि सुनो यही हाफिज सईद ने कुर्बानी दी, आज वो जेल में है, लेकिन यह पाकिस्तान का पहला कैदी होगा, जिसकी गवाही देने वाला कोई नहीं था।








