उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सडक़ों पर लगे हीटर

अयोध्या। यूपी में तेजी से गिरते तापमान के बीच लोगों को गर्म रहने में मदद करने के लिए पूरे अयोध्या में नगर निगम ने हीटर लगवाए हैं। अयोध्या में कई स्थानों पर इन्फ्रारेड आउटडोर हीटर लगाए गए हैं। हीटर नगर निगम अयोध्या द्वारा लगाए गए हैं। ये हीटर अयोध्या में अलग-अलग जगह लगे हैं। जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में प्रशासन जुटा है, वहीं नगर निगम का यह कदम बेहद सराहनीय बताया जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है, लेकिन यूपी के मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।

ऐसे में हीटर लोगों के लिए सुविधाजनक हैं। रामलला के दर्शन करने पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़ को ठंड में सिकुडऩा पड़ रहा था। भीड़ के कारण दर्शन के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। ऐसे में लाइनों में लगे लोगों के अलावा बाजारों में भी लोगों को इन हीटर से खुद को गर्म रखने में मदद मिलेगी। अयोध्या के अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर हीटर लगाए गए हैं। केवल श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि पुलिस वालों को भी इसमें सुविधा होगी। भारी संख्या में अयोध्या में पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस बल दिन-रात श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगा है। ऐसे में ठंड में सुरक्षा बलों को भी हीटर से सुविधा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *