ताजा खबरभारतराज्य

गुजरात : 118 करोड़ से बने पुल पर उद्घाटन के 40 दिन बाद ही आई दरारें

अमदाबाद। मानसून की बारिश ने गुजरात में विकास परियोजनाओं के निर्माण में बरती गई भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। गुजरात में 118 करोड़ की लागत से तापी नदी पर एक पुल बना है। इस पुल का उद्घाटन 40 दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया था, लेकिन उद्घाटन के 40 दिनों बाद ही इस पुल पर बड़ी दरारें आ गई हैं। ये दरारें पुल निर्माण में बरती गई कोताही का कच्चा चिट्ठा खोल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह पुल सूरत में वरियाव और वेद गांवों को जोड़ता है और क्षेत्र के आठ लाख से अधिक लोगों को सेवा प्रदान करता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 17 मई को पुल का उद्घाटन किया था। यह पुल 1.5 किलोमीटर तक फैला है और इसमें चार लेन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *