ताजा खबरभारतराज्य

दुश्मनों की नींद उड़ाने आ गया ‘विंध्यागिरि’, राष्ट्रपति ने किया लांच, चीन-पाकिस्तान को देगा चुनौती

कोलकाता। भारतीय नौ सेना का बेड़ा गुरुवार को और भी प्रबल और प्रतापी हो गया है। प्रोजेक्ट 17-ए के तहत तैयार किए गए युद्धपोत ‘विंध्यागिरि’ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में लांच किया। भारत में ही बना यह युद्धपोत अपनी श्रेणी का तीसरा युद्धपोत है। इसका नाम कर्नाटक की पर्वत शृृंखला के नाम पर रखा गया है। इसे गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने नौसेना के लिए तैयार किया है। शिवालिक श्रेणी के यह युद्धपोत फोल ऑन युद्धपोत हैं। इस युद्धपोत में अब तक के सबसे बेहतर सेंसर, हथियार और उपकरण लगाए गए हैं। इसमें प्लेटफार्म का बेहतर प्रबंधन है। युद्धपोत चीन और पाक को चुनौती देने को तैयार है।

नौसेना के लिए 20 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डिफेंस क्षेत्र में मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए भारतीय नौसेना को मजबूत करने वाले 20 हजार करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है। इसमें भारतीय नौ सेना के लिए लिए पांच जहाजों को बेड़ा तैयार किया जाएगा। ये जहाज नौसेना सहायता जहाज के रूप में संचालित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *