ताजा खबरदिल्लीदुनियाभारत

देशवासियों को बधाई (Video): भारत बना चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश

चेन्नई।  भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ हो गई है. इस अभूतपूर्व  उपलब्धि के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है क्योंकि अब तक जितने भी देश मिशन चंद्रमा पर गए हैं वे चंद्र भूमध्य रेखा के उत्तर या दक्षिण में कुछ डिग्री अक्षांश पर उतरे हैं. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग से जहां भारत का स्पेस पावर के रूप में उभरा है तो वहीं ISRO का दुनिया की अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के मुकाबले कद कहीं ऊंचा हो गया है. देशवासी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं और उनके काम की जमकर सराहना कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *