ताजा खबरभारतराज्य

चांद की सतह से आने लगा डाटा, चंद्रयान-3 पर खुशखबरी, ऑर्बिटर में लगा पेलोड कर रहा काम

श्रीहरिकोटा। चंद्रयान-3 की दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग और 14 दिनों तक सतह का डाटा भेजने वाले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें इसरो ने बताया है कि भले ही अभी विक्रम और प्रज्ञान से हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इसके ऑर्बिटर में लगाया गया पेलोड, जिसे स्पेक्ट्रो पोलारिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लेनेट (शेप) कहा जाता है, वह अच्छी तरह काम कर रहा है। इसरो के मुताबिक यह अभी एक साल तक जानकारी भेजता रहेगा।

इसरो ने कहा कि चांद पर भेजे गए प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर अभी भले ही सिग्नल नहीं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें वहां ले जाने वाला ऑर्बिटर अब भी चांद के चारों तरफ चक्कर लगाता रहेगा। यह पेलोड आने वाले कई दिनों तक पृथ्वी और चांद के अलावा भी कई जानकारियां साझा करता रहेगा। ऑर्बिटर में लगाए गए पेलोड से मिल रहे डाटा को इसरो ने महत्त्वपूर्ण बताया है। इसका अध्ययन चांद के बारे में कई जानकारियां उपलब्ध करवाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *