उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

फर्स्ट स्टेप रिहैबिलिटेशन समिति द्वारा ”छठ महापर्व ” का आयोजन, अध्यक्ष ने नगर निगम की उदासीनता भी बयाँ की

लखनऊ। छठ माई का पर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूर्ण हुआ 48 घंटे से निर्जल व्रत रखने वाली माता बहनों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत तोड़ा। फर्स्ट स्टेप रिहैबिलिटेशन समिति छठ महापर्व का आयोजन न्यू हैदराबाद छठ घाट उत्तराखंड महोत्सव ग्राउंड के बगल में कई वर्षों से करती आ रही है संस्था की सचिव शर्मिला महाराज ने बताया कि हम स्वयं और अपने सहियोगियो की सहायता से छठ माई का कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इस घाट पर जो भी मनौती सच्चे मन से मानते हैं वह अवश्य पूर्ण होती है। यह एक ऐसा व्रत है जो संपूर्ण भारत में ही नहीं अब पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। यह एक मात्र व्रत है जो सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को देख कर सम्पन्न होता है। छठ माई सूर्य देव की बहन है जो मनौतियों की देवी मानी जाती है। यह व्रत पुत्र की लंबी आयु और संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है।
सभी भक्तज जनों को घाट पर हो रही परेशानी को देखते हुए संस्था के अध्यक्ष पंडित मनीष महाजन ने बताया कि ”इस छठ घाट पर नगर निगम के द्वारा कोई भी कार्य नहीं कराया जाता है जब की बगल में ही पंचकर्म घाट है जहां कुछ लोग छठ पूजा करते है वहां सारे कर्मचारी लग कर काम करते है और उन्हें न्यू हैदराबाद छठ घाट पूजा स्थल की सफाई के लिए कहा जाता है तो कहते हैं ऊपर से आदेश नहीं सत्ता पक्ष इस घाट पर सफाई करने से रुकती है मैं समझ नहीं पाता हूं पूजा में भी भेदभाव क्यों ? भाजपा सरकार क्या सिर्फ भाजपा समर्थक को ही या भाजपा के लोगों को ही पूजा पाठ में नगर निगम के द्वारा साफ सफाई करने का आदेश देती है।”
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की ओर से भजन संध्या, सुबह की चाय, घाट की मनोहर सजावट, पार्किंग की उत्तम व्यवस्था, पुलिस प्रशासन के बैठने के लिए पंडाल की सुंदर व्यवस्था कराई गई तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को साल दे कर के सम्मानित किया गया।
मनीष महाजन ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित राजित राम प्रजापति, विकास श्रीवास्तव तथा अपने साहियोगी, मुकेश महाराज, विकी महाजन ,आदर्श, सूरज, राजकुमार ओझा ,संजय अग्रवाल, अशोक शुक्ला, छठ पूजा समिति के सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि अगले वर्ष और धूमधाम से पूजा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *