ताजा खबरभारतराज्य

Gas Cylinder Blast : जोरदार धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, पांच घर गिरे, 6 लोग घायल

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से पांच घर ढह गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना गोल्फ क्लब क्षेत्र के पास ओल्ड बैरक में बुधवार सुबह करीब आठ बजे घटी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हालांकि परिस्थितियां स्थिर हैं, और ग्यारह व्यक्तियों को बचा लिया गया है। विस्फोट के कारण करीब चार से पांच मंजिला मकान ढह गए। घटनास्थल के दृश्यों में नष्ट हुए घर और ढही हुई सीढ़ियां और बालकनी के कुछ हिस्से हवा में लटके हुए दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ था, जिससे ढांचा ढह गया। घायलों को निजी वाहनों से सरकारी शताब्दी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में विकास अंभोरे (50), अशोक अंभोरे (27), सविता अंभोरे (47), रोहित अंभोरे (29), राहुल कांबले (35) और पार्थ सिंह (21) शामिल हैं। शताब्दी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. केदार के मुताबिक, सभी घायल मरीजों की हालत स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *