ताजा खबरदुनिया

यूक्रेन को नक्शे से मिटाने की तैयारी, कीव का दावा, राष्ट्रपति पुतिन-किम जोंग रच रहे बड़ी साजिश

मास्को। यूक्रेन  और रूस के बीच महायु्द्ध तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है। 24 फरवरी, 2022 के दिन रूसी सेना ने पूरी ताकत से यू्क्रेन की धरती पर हमला बोल दिया था। चार गुना ज्यादा सैन्य बल के बावजूद रूसी सेना यूके्रन को मात नहीं दे पाई, क्योंकि उसके पीछे अमरीका और पूरी पश्चिम देशों की ताकत है। इस बीच कीव ने बड़ा दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन मिलकर उसके खिलाफ बड़ी साजिश रच रहे हैं। मकसद यूके्रन को नक्शे से ही मिटाने का है। उत्तरी कोरिया ने रूस को ऐसी घातक मिसाइलें दी हैं, जो यूके्रनी शहरों को पलभर में तबाह कर सकते हैं।

अमरीका ने भी यूक्रेन के दावे पर चिंता जताई है। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने नया दावा करते हुए सनसनी मचा दी है कि रूस ने दिसंबर के अंत से यूके्रन पर हमलों में कम से कम 20 उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। आशंका जताई है कि पुतिन और उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच डील हो गई है, जिसमें यूके्रन को और अधिक मार देने की प्लानिंग तैयार हो गई है। पुतिन का साथ देने के लिए किम इसलिए तैयार हो गए हैं क्योंकि अमरीका और पश्चिम देश यूके्रन का साथ दे रहे हैं और किम अमरीका पर दक्षिण कोरिया और जपान को मदद के आरोप लगाता रहा है। किम कई बार खुले तौर अमरीका को सबसे बड़ा दुश्मन भी बता चुके हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *