उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

होली वाले दिन चंद्रग्रहण, भारत में दिखाई नहीं देगा चंद्रग्रहण इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं

नई दिल्ली। 25 मार्च को यानि होली वाले दिन साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। यह चंद्रग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। बता दें कि उपछाया चंद्रग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी हिस्से पेनुम्ब्रा से होकर गुजरता है।

बता दें कि 25 मार्च को लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यह चंद्रग्रहण अमरीका, जापान, रूस के कुछ हिस्सों, स्पेन, इटली, पुर्तगाल, आयरलैंड आदि देशों में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले सूटक काल लग जाता है। सूतक काल में देवी-देवताओं की पूजा या अनुष्ठान जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *