उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

देशभर के रेजिडेंट डाक्टर हड़ताल पर, न्याय और सुरक्षा की मांग

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में एक महिला रेजिडेंट डाक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में सोमवार से देशभर के सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डाक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का आह्वान फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन ने किया है। रेजिडेंट या जूनियर डाक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए देश के सभी सरकारी अस्पतालों ने व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिससे कि आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं हों। सभी वरिष्ठ डाक्टरों के अवकाश और दौरे रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें संबंधित अस्पतालों के विभागों में पहुंचने को कहा गया है। रेजिडेंट डाक्टर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

इसी बीच कोलकाता के संबंधित अस्पताल के प्रमुख ने त्यागपत्र दे दिया है। महासंघ ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा है और मृतक डाक्टर के लिए शीघ्र न्याय और सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *