खेलताजा खबर

टीम इंडिया विजय रथ पर सवार; अंडर-19 WC का सुपर-6 मुकाबला जीता, 214 रन से रौंदा न्यूजीलैंड

ब्लोमफोंटेन। भारत का आईसीसी अंडर-19 वल्र्ड कप में जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 214 रन से विजयी परचम फहराया। यह सुपर-6 राउंड का पहला मैच था। भारत ने मैंगौंग ओवल स्टेडियम में 296 का लक्ष्य रखा और न्यूजीलैंड की टीम 81 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान ऑस्कर जैक्सन ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। जैक कमिंग ने 16 और जेम्स नेल्सन ने 10 रन जोड़े। न्यूजीलैंड की खस्ता हालत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके छह खिलाड़ा दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। भारत के लिए सौम्य पांडेय ने सर्वाधिक विकेट चटकाए। उन्होंने 10 ओवर में 19 रन देकर चार शिकार किए। राज लिंबानी और मुशीर खान ने दो-दो विकेट झटके। मुशीर ने बल्ले से भी छाप छोड़ी। भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में 295/ 8 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें मुशीर की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा।

उन्होंने 126 गेंदों में 13 चौकों और तीन छक्कों के दम पर 131 रन जुटाए। ओपनर आदर्श सिंह (52) ने अद्र्धशतक ठोका। कप्तान उदय सहारन ने 34, जबकि अरवेल्ली अवनीश ने 17 और सचिन दास ने 15 रन बनाए। मेसन क्लार्क ने न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। बता दें कि भारत को सुपर-6 में अब अपना अगला मैच नेपाल के खिलाफ खेलना है। भारत ने ग्रुप चरण में बांग्लादेश को 84 रन, जबकि आयरलैंड और अमरीका को 201 रन से धूल चटाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *