ताजा खबरदिल्लीभारत

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर PM मोदी ने मारे गए लोगों को किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर उस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले लोगों को याद किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “एक राष्ट्र के रूप में हम इस दुख और संकल्प की घड़ी में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।”

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को ही जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर आतंकवादियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान आतंकियों ने लोगों से उनका नाम और धर्म पूछकर, महिलाओं और बच्चों के सामने ही उन्हें गोली मार दी थी। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेश सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *