
नई दिल्ली। राघव चड्ढा के बाद अब आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी भाजपा में शामिल हो गईं हैं। AAP के साथ करीब दो दशक पुराना रिश्ता तोड़ते हुए मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया और अरविंद केजरीवाल पर चुन चुनकर हमले किए। इससे पहले शुक्रवार को सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हुए थे और दावा किया था कि AAP के चार और सांसद स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी बीजेपी में शामिल होंगे।
वहीं, शनिवार को राघव चड्ढा के के इस दावे पर मुहर लगाते हुए स्वाति मालीवाल ने बीजेपी जॉइन करने की पुष्टि कर दी है। भाजपा जॉइन करने के बाद स्वाति ने कहा कि उन्होंने यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास के कारण लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी रचनात्मक राजनीति करना चाहते हैं, वे बीजेपी से जुड़ें।







