ताजा खबरदिल्लीभारत

पीएम मोदी में दूरदर्शिता की कमी- कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने पेट्रोल-डीजल और दूसरी जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। खडग़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अगर चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई जातीं तो भाजपा को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ता, इसलिए सरकार ने चुनाव खत्म होने तक असली स्थिति देश से छिपाकर रखी। खडग़े ने अपने बयान में आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार की दूरदर्शिता की कमी और आर्थिक नीतियों की विफलता को दिखाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *