ताजा खबरदुनिया

क्यूबा पर कब्जे की तैयारी में ट्रंप, अमरीका में पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर हत्या का केस दर्ज

वॉशिंगटन। अमरीका के न्याय विभाग ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार को भी वेनेजुएला की तरह ही गिराने की कोशिश कर सकते हैं। 94 साल के राउल कास्त्रो आज भी क्यूबा की राजनीति में काफी प्रभाव रखते हैं। उन पर ये आरोप क्यूबा की वायुसेना के दो अमरीकी प्लेन को मार गिराए जाने से जुड़े हैं। साल 1996 की इस घटना में मियामी स्थित कास्त्रो-विरोधी मानवीय समूह ‘ब्रदर्स टू द रेस्क्यू’ के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। राउल कास्त्रो उस समय क्यूबा के रक्षा मंत्री थे। इस घटनाक्रम से क्यूबा और अमरीका में तनाव बढ़ सकता है। बता दें कि राउल कास्त्रो, क्यूबा के दिवंगत नेता फिदेल कास्त्रो के छोटे भाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *