ताजा खबरभारतराज्य

ममता बनर्जी को बड़ा झटका : ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे विपक्ष के नेता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद को लेकर चल रहे विवाद में कोर्ट ने फिलहाल स्पीकर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार किया है। फिलहाल ऋतब्रत बनर्जी विपक्ष के नेता बने रहेंगे और स्पीकर रथिन बसु का फैसला लागू रहेगा, क्योंकि कोर्ट ने स्पीकर के फैसले में दखल देने से इनकार किया है।

इस मामले में अब अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। उन्होंने सभी पक्षों को सुनवाई की अगली तारीख से पहले अपने हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि इस अदालत को याचिकाकर्ता के मामले में अंतरिम आदेश देने के लिए कोई प्रथम दृष्टया मामला या सुविधा का संतुलन नहीं मिला, इसलिए अंतरिम आदेश देने से इनकार किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *