ताजा खबरदुनिया

रोहिंग्या समुदाय को लेकर जा रही दो नावें समुद्र में डूबीं, 500 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां म्यांमार के सताए हुए अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के लोगों को लेकर जा रही दो नावें समुद्र में डूब गई हैं। इस हादसे में 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ये दोनों नावें जून के आखिर में म्यांमार के पश्चिम राज्य रखाइन से रवाना हुई थीं। इन नावों में सवार ज्यादातर यात्री रोहिंग्या समुदाय के थे।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। इसके मुताबिक पहली नाव पर लगभग 250 लोग सवार थे। रवाना होने के कुछ ही समय बाद इस नाव से संपर्क टूट गया। वहीं, 280 लोगों को लेकर जा रही दूसरी नाव के बारे में माना जा रहा है कि वो 8 जुलाई को म्यांमार के अयेयारवाडी तट के पास समुद्र में डूब गई। दोनों नावों को मिलाकर कुल 530 लोग लापता हैं, जिनके बचने की उम्मीद बहुत कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *