ताजा खबरदिल्लीभारत

राहुल ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, विपक्ष के साथ निकाला मार्च

 नई दिल्ली। पेपरलीक और छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस समेत 10 विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार शाम को राहुल गांधी के घर से गांधी स्मृति भवन तक मार्च निकाला। इस मार्च में राहुल गांधी के साथ साथ शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी), टीएमसी, जेएमएम, राजद, लेफ्ट, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल के नेता भी शामिल रहे।

मार्च के दौरान मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया। इस मौके पर राहुल ने कहा किपेपरलीक के चलते जिन छात्रों को खो दिया है, हम उन्हें याद कर रहे हैं। हमारे छात्र सडक़ों पर हैं, इसलिए विपक्ष के सभी सांसदों को लगा कि हमें भी सडक़ों पर उतरना चाहिए। मार्च के पहले राहुल के घर पर विपक्षी सांसदों ने बैठक की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *