ताजा खबरबिहारभारत

बड़े भाई की गिरफ्तारी पर तेजस्वी आगबबूला, कहे बड़ा आंदोलन करेंगे

पटना। पटना में नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से तेजप्रताप यादव के छोटे भाई तेजस्वी यादव आगबबूला हो गए हैं। बड़े भाई की गिरफ्तारी से गुस्साए तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें रिहा नहीं किया गया तो वो बड़ा आंदोलन करेंगे। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, कि हमारे बड़े भाई तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार किया गया। उन पर धाराएं लगाई गईं। हम सरकार को सलाह देना चाहते हैं कि जितने भी छात्र या लोगों पर इस आंदोलन को लेकर एफआईआर किया गया है, जब दिल्ली में तय हो गया था कि सभी केस वापस लिए जाएंगे, तो हम आग्रह करना नहीं चाहेंगे, बल्कि हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर कल तक जिन्हें जेल में डाला गया है और जिन छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है अगर उन पर से मुकदमा वापस नहीं लिया गया और जेल में डाले गए लोगों को रिहा नहीं किया तो हमलोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आगे यह भी कहा कि बिहार में पिछले 21 साल में जितने भी पेपर लीक हुए हैं, फिर चाहे वो सिपाही भर्ती हो या बीपीएससी हो, चाहे नीट का मामला हो या कोई भी परीक्षा होती है तो बड़े पैमाने पर गड़बड़-घोटाला होता है, ये सरकार ही लीक है। इसलिए हम सभी लोग एकजुट होकर मौजूदा सरकार को जब तक गिराएंगे नहीं, तब तक यह मामला रूकने वाला नहीं है। इस सरकार में भ्रष्टाचारी, अपराधी लोगों का बोलबाला है और उन्हीं का राज चलता है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सीवान में छात्रों पर एके-47 से गोली चलाई गई। सीवान के तीन छात्र जख्मी हुए हैं। हर जगह से ऐसी खबर आ रही है कि बिहार में विभिन्न जिलों में पुलिस ने गलत तरीके से कार्रवाई की है। कल तक रिहा नहीं करेंगे तो हमलोग एक बड़ा आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *