ताजा खबरभारतमनोरंजन

‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुलप्रीत का ग्लैमरस लुक देख चौंके लोग

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अभिनेत्री रकुलप्रीत ङ्क्षसह अपने शूर्पणखा अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। ट्रेलर में उनकी संक्षिप्त, लेकिन प्रभावशाली झलक को दर्शकों ने खूब सराहा है और कई प्रशंसकों ने उन्हें इस किरदार के लिए उपयुक्त चयन बताया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर दर्शकों ने रकुल के लुक, स्क्रीन प्रेजेंस और किरदार के प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की। कई प्रशंसकों ने उन्हें अब तक की सबसे आकर्षक शूर्पणखा बताते हुए फिल्म की काङ्क्षस्टग की सराहना की। दर्शकों का मानना है कि पौराणिक कथाओं में शूर्पणखा को एक प्रभावशाली और आकर्षक व्यक्तित्व के रूप में वर्णित किया गया है और रकुल प्रीत ङ्क्षसह इस किरदार को प्रभावी ढंग से पर्दे पर उतारती नजर आ रही हैं।

ट्रेलर में उनके सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद उनका किरदार दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है। ‘रामायण’के ट्रेलर को दर्शकों से व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है और रकुल प्रीत ङ्क्षसह का शूर्पणखा अवतार इसकी चर्चित झलकियों में शामिल हो गया है। ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं को देखते हुए माना जा रहा है कि दर्शक बड़े पर्दे पर उनके इस किरदार को देखने के लिए उत्सुक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *