ताजा खबरभारतराज्य

ठाणे (VIDEO) : भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी , 9 की मौत

Report- Shashwat Rao Math

ठाणे महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार तड़के चार मंजिला एक रिहायशी इमारत का हिस्सा अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एनडीआरएफ के मुताबिक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *