
Report- Shashwat Rao Math
ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार तड़के चार मंजिला एक रिहायशी इमारत का हिस्सा अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एनडीआरएफ के मुताबिक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।









