ताजा खबरदुनियाभारत

ब्रिक्स समिट के डिनर मेन्यू पर रार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तंज

 नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित डिनर के मेन्यू को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दरअसल, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए खास डिनर रखा था। इसमें सिर्फ शाकाहारी (वेज) खाना परोसा गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मेन्यू को लेकर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 80 फीसदी भारतीय नॉनवेज खाते हैं। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, रिकॉर्ड के लिए, 80 फीसदी भारतीय नॉनवेज खाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय नॉनवेज खाना स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन के छोले भटूरे की भी तारीफ की। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए डिनर आयोजित किया था। इस डिनर में कई तरह के शाकाहारी व्यंजन परोसे गए थे। मेन्यू में खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्ची मार्मिक, मिलेट पुलाव, मशरूम गलौटी और जलेबी शामिल थी।

खाने पर भी राजनीति कर रही कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। ब्रिक्स नेताओं ने भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का आनंद लिया। भारत के अलग-अलग हिस्सों की खान-पान की परंपराओं में कई तरह के स्वाद और पोषण वाले व्यंजन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *