उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

बड़ी लापरवाही: पिछले कई महीनों से कॉलोनी गेट का बजबजाता नाला बना जानलेवा दुर्घटनाओं का सबब, शासन की छवि को लग रहा बट्टा

कॉलोनी गेट के ठीक सामने खुला नाला बना जानलेवा दुर्घटनाओं का सबब; स्थानीय नेता हिमांशु भट्ट के प्रयासों के बावजूद नहीं किया जा रहा है उचित समाधान 
लखनऊ (मुंशीपुलिया)। राजधानी के मुंशीपुलिया D-Block (BSNL एक्सचेंज के बगल में) स्थित रिहायशी इलाका पिछले एक साल से प्रशासनिक और निर्माण एजेंसियों की गंभीर लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा है। कॉलोनी के मुख्य गेट पर ही स्थित यह बड़ा नाला पिछले कई दिनों से पूरी तरह खुला पड़ा है और पिछले कई महीनों से कचरे व गंदे पानी से बजबजा रहा है। समस्या तब और विकराल हो गई जब सुएज इंडिया (Suez India) और हाईवे निर्माण करने वाली अथॉरिटी ने बिना किसी तकनीकी सर्वे के मुख्य सड़क के नाले का निर्माण कॉलोनी के आंतरिक नाले के स्तर (Level) से काफी ऊंचा कर दिया।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मुख्य गेट पर रोजाना गिर रहे राहगीर, जान का खतरा
चूंकि यह नाला कॉलोनी के मुख्य गेट पर ही खुला पड़ा है, इसलिए यहाँ से गुजरने वाले स्थानीय निवासियों, राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को चौबीसों घंटे भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में आने-जाने का एकमात्र मुख्य रास्ता होने के कारण यहाँ हर वक्त वाहनों और पैदल लोगों की भारी आवाजाही रहती है, लेकिन उचित बैरिकेडिंग या ढक्कन न होने के कारण आए दिन लोग और गाड़ियां कॉलोनी गेट पर ही इस खुले नाले में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के अंधेरे में गेट के पास का यह रास्ता किसी मौत के कुएं जैसा नजर आता है, जिससे कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है।
सीएम योगी के राज में ऐसी लापरवाही से शासन की छवि को लग रहा बट्टा
स्थानीय जनता में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में विकास, बेहतर बुनियादी ढांचे और त्वरित जनसुनवाई के लिए जानी जाती है, वहीं दूसरी तरफ मुंशीपुलिया में अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की यह घोर लापरवाही योगी सरकार के सुशासन और ‘जीरो टॉलरेंस’ की छवि को सीधे तौर पर क्षति पहुंचा रही है। अधिकारियों का यह ढुलमुल रवैया शासन की साख पर बट्टा लगाने का काम कर रहा है।
इंजीनियरिंग की बड़ी चूक, भुगत रहे स्थानीय निवासी
जल निकासी के मूलभूत नियमों को ताक पर रखकर किए गए इस निर्माण के कारण कॉलोनी के पानी का प्राकृतिक बहाव पूरी तरह रुक गया है। मुख्य नाले का स्तर ऊंचा होने की वजह से पानी आगे जाने के बजाय वापस कॉलोनी के गेट और लोगों के घरों की तरफ बैक फ्लो हो रहा है।
घरों में भरा सीवर, एक शिकायत पर नहीं आती सरकारी मशीनरी
इस तकनीकी खामी का सबसे बुरा असर स्थानीय निवासियों के सीवर सिस्टम पर पड़ा है। क्षेत्र के घरों का सीवर आए दिन चोक और ओवरफ्लो रहता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि घरों के सीवर चोक या ओवरफ्लो होने पर संबंधित विभाग और सुएज इंडिया के कर्मचारी एक बार शिकायत करने पर सुध लेने तक नहीं आते। कई-कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है।
हिमांशु भट्ट के व्यक्तिगत प्रयासों से मिल रही राहत, पर बड़े फंड की जरूरत
सरकारी तंत्र की इस बेरुखी के बीच स्थानीय नेता हिमांशु भट्ट लगातार क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। हिमांशु भट्ट के व्यक्तिगत प्रयासों और पत्राचार के कारण कुछ कार्य धरातल पर हुए भी हैं और वर्तमान में भी हो रहे हैं। निचले स्तर के विभागीय अधिकारी इसमें सहयोग भी कर रहे हैं, परंतु इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए बहुत बड़े स्तर पर फंड (बजट) की आवश्यकता है, जो केवल शासन और प्रशासन के बड़े स्तर से ही स्वीकृत किया जा सकता है। सरकार के बड़े अधिकारी इस गंभीर समस्या की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
संक्रामक बीमारियों का खतरा, बड़े आंदोलन की तैयारी
स्थिति तब भयावह हो जाती है जब थोड़ी सी भी बरसात होने पर नाले और सीवर का घिनौना, बदबूदार और दूषित पानी बैकफ्लो होकर लोगों में भर जाता है। क्षेत्रीय जनता पिछले 2 साल से गंदे पानी और बहते हुए सीवर के बीच रहने को मजबूर है। गेट पर खुले और बजबजाते नाले के कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप चरम पर है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा हर वक्त सिर पर मंडराता रहता है। स्थानीय जनता का कहना है कि अगर हाईवे अथॉरिटी, सुएज इंडिया और नगर निगम ने हिमांशु भट्ट की मांगों पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर नाले का लेवल ठीक नहीं किया और गेट के इस रास्ते को सुरक्षित नहीं बनाया, तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *