उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

Loksabha Election: रायबरेली में सपा को झटका

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र के दौलतपुर गांव इलाके में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के बागी विधायक मनोज कुमार पांडेय शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आए गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सपा के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से चुने गए बागी विधायक मनोज कुमार पांडेय भाजपा में शामिल हो गए हैं।

मनोज पांडेय के राजनीतिक कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इधर चंद दिनों पहले गृह मंत्री यहां स्थित निवास स्थान पर भी गए थे। इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मनोज पांडेय के निवास उनसे मिलने जा चुके हंै। गौरतलब है कि मनोज कुमार पांडेय तीन बार से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए हैं। सपा की सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे हंै। एक समय श्री पांडेय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते थे बाद में उनके सपा से कुछ मतभेद हो गए लेकिन वह आज भी ब्राह्मण वर्ग का दमदार चेहरा माने जाते है। विधायक होने के पहले वह रायबरेली नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *