ताजा खबरदुनियाभारत

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात से पहले अमरीका ने दी धमकी, जानिए क्या कहा

वाशिंगटन। अमरीका ने धमकी दी है कि अगर अलास्का में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में शांति वार्ता विफल होती है, तो वह भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे। इससे पहले ट्रंप भारत पर 50 फीसदी टैरिफ की घोषणा कर चुके हैं। टैरिफ की नई दरें 27 अगस्त से लागू होंगी। 15 अगस्त को अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन में यूक्रेन सीजफायर को लेकर अहम वार्ता होनी है। इस वार्ता पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं, क्योंकि पिछले तीन साल से अधिक समय से यूके्रन और रूस में युद्ध चल रहा है और माना जा रहा है कि ट्रंप और पुतिन में मीटिंग के बाद रूस और यूक्रेन के बीच सुलह का रास्ता बन सकता है। अमरीकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि वाशिंगटन भारत पर सेकेंडरी टैरिफ बढ़ा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला शुक्रवार को अलास्का में होने वाली ट्रंप और पुतिन की बैठक के नतीजे पर निर्भर करेगा। बेसेंट ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमने भारतीयों पर रूसी तेल खरीदने के लिए सेकेंडरी टैरिफ लगाए हैं। अगर बैठक में बात नहीं बनी, तो ये टैरिफ या पाबंदियां और बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *