उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा आयुर्वेद पर समसामयिक चर्चा एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। कल 18 जनवरी को विश्व आयुर्वेद परिषद महानगर, लखनऊ द्वारा विश्व मंगल दिवस एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयुर्वेद पर समसामयिक चर्चा एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खिचड़ी भोज एवं आयुर्वेद पर समसामयिक चर्चा का यह कार्यक्रम गोमती नगर के विशाल खण्ड स्थित सेक्टर 3ए/12, संजीवनी आयुर्वेदिक सेंटर मे आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों व जिलों से आए आयुर्वेदिक चिकित्सक सम्मिलित हुए और आयुर्वेद चिकित्सा पर चर्चा की। इसके उपरांत सभी ने एक साथ खिचड़ी भोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम में डाॅ. बी.पी.सिंह, डाॅ. अनुराग दीक्षित, डाॅ. अरुण पाणिग्रही एवं डाॅ. श्वेत सिंह के अलावा डाॅ. अजय दत्त शर्मा, डाॅ. मनोज मिश्रा, डाॅ. बी.एल.सिंह, डाॅ. पंकज कुमार सिंह, डाॅ. सुनित मिश्रा, डाॅ. पुनीत मिश्रा, डाॅ. संजीव ओझा, डाॅ. आर.सी.वर्मा, डाॅ. एस.के.पाण्डेय, डाॅ. दीपक मिश्रा, डाॅ. मनदीप जायसवाल, डाॅ. शिरीष मिश्रा, डाॅ. पद्माकर लाल, डाॅ. हेमंत राय, डाॅ. पूजा गुप्ता व डाॅ. प्रभुनाथ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *