खेलताजा खबरभारत

भारत ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी से एक कदम दूर, सेमीफाइनल में सात रन से हराया इंग्लैंड

 मुंबई। भारत ने चौथी बार टी-20 वल्र्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराया। टीम 2007, 2014, 2024 में भी फाइनल तक पहुंच चुकी है। अब रविवार को अहमदाबाद में भारत फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने संजू सैमसन की 89 रन की धुआंधार पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए। जवाब में 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *