ताजा खबरदुनिया

एआई से झूठ फैला रहा ईरान, समुद्री जहाजों पर हमले-आग लगने के दृश्य फेक – डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर एआई का इस्तेमाल कर दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है और कुछ मीडिया संस्थानों पर ईरान युद्ध को लेकर झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि ईरान झूठी सूचनाएं फैलाने में माहिर है और वह एआई का उपयोग कर भ्रामक सामग्री तैयार कर रहा है, जिसे कुछ मीडिया संस्थान प्रसारित कर रहे हैं। श्री ट्रंप ने कहा कि ऐसी संस्थाओं के खिलाफ देशद्रोह जैसे आरोपों में कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ईरान सैन्य रूप से कमजोर है, लेकिन जनसंपर्क और मीडिया प्रबंधन के जरिए गलत सूचनाएं फैलाने में कुशल है। श्री ट्रंप ने दावा किया कि ईरान द्वारा जारी किए जा रहे कई वीडियो और तस्वीरें एआई से तैयार की गई हैं, जिनमें समुद्र में जहाजों पर हमले या आग लगने जैसे दृश्य दिखाए जा रहे हैं, जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *