
मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने एक सनसनीखेज दावा किया है। प्रणिती शिंदे ने कहा कि ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में अभी और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना है। इसलिए अशोक खरात का एनकाउंटर किया जा सकता है। इस मामले के तार सत्ता में बैठे कुछ लोगों तक पहुंच सकते हैं। सांसद प्रणिती शिंदे ने दावा किया कि इस मामले की जानकारी बाहर न आए।
इसके लिए अशोक खरात का एनकाउंटर होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रणिती शिंदे के इस बयान से राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मच गई है और इस मामले को अब अधिक गंभीरता से देखा जा रहा है। बता दें कि अशोक खरात का मामला अब देश के बड़े यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग घोटालों में गिना जाने लगा है।








