खेलताजा खबरभारत

IPL 2026: CSK के लिए गुड न्यूज, इस मैच में हो सकती है MS धोनी की वापसी

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी और विल जैक्स गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बड़े मुकाबले के लिए वापसी करने को तैयार दिख रहे हैं। कल होने वाले मुकाबले धोनी की मौजूदगी संघर्ष कर रही सीएसके टीम के लिए एक बड़ा सहारा बन सकती है। 44 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी ने मंगलवार को वानखेड़े में अभ्यास किया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक विकेटकीपिंग की और फिर 30 मिनट तक बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

प्री-सीजन शिविर के दौरान पिंडली में खिंचाव से उबर रहे धोनी में किसी भी तरह की परेशानी के कोई लक्षण नहीं दिखे और वह मैच के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए। सीएसके इस समय अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, उसने छह मैचों में से केवल दो मैच जीते हैं; ऐसे में धोनी की वापसी टीम के बल्लेबाजी क्रम को बहुत जरूरी स्थिरता और अनुभव दे सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *