
बंगलुरु। आईपीएल 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु व गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। शुक्रवार को बंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साई सुदर्शन के शतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को 206 रन का टारगेट दिया। सुदर्शन ने 100 रन की पारी खेली, जो उनका आईपीएल में तीसरा शतक रहा। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। विराट कोहली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 30 गेंदों पर अपनी 66वीं आईपीएल फिफ्टी पूरी की और 81 रन की अहम पारी खेली।
उनके साथ देवदत्त पडीक्कल ने भी सिर्फ 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 55 रन बनाए। विराट कोहली ने इस मैच में दो रिकॉर्ड बनाए। वे आईपीएल में 800 चौके पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही टूर्नामेंट में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले रोहित शर्मा और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। वहीं साई सुदर्शन ने इस मैच के दौरान उन्होंने सबसे तेज आईपीएल में 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला।







