उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

 हरदोई । उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के जीतपुरवा गांव में चार वर्ष पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार बाजार में सोहित का गांव के ही अमर सिंह और जितेंद्र से विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों ने उस पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल सोहित को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी को वजह बताया है। पुलिस ने एक आरोपी जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी अमर सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *