खेलताजा खबरभारत

नीरज चोपड़ा का कमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर; यश वीर सिंह ने भी जीता ब्रॉन्ज

ग्लासगो। भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा रजत पदक जीता। वहीं उनके हमवतन यश वीर सिंह ने कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश का नाम रोशन किया। टॉप्स कोर एथलीट नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके रजत पदक जीता। वहीं खेलो इंडिया एथलीट यश वीर सिंह ने 85.41 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित यादव 81.56 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में श्रीलंका के रूमेश थरंगा ने 89.75 मी. भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। यह पहली बार है जब जैवलिन थ्रो में दो भारतीय एथलीटों ने पदक जीते हैं। नीरज चोपड़ा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है । इससे पहले उन्होंने वर्ष 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *