ताजा खबरभारतराज्य

बाबा अमरनाथ यात्रा : 3,488 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बम बम भोले के जयकारों के बीच शुक्रवार सुबह यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में श्री अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 3,488 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 62 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 30 अगस्त को समाप्त होगी।

मनोज सिन्हा ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद श्री अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई। तीर्थयात्री पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण यात्रा की शुभकामनाएं। बाबा अमरनाथ से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *