ताजा खबरभारतराज्य

ISRO अध्यक्ष बोले- तय समय पर होगी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग, बैकअप प्लान भी तैयार

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम छह बजकर चार मिनट पर होगी तथा इसका कोई स्थगन या कोई वैकल्पिक योजना नहीं है। आज पूरी दुनिया की नजर भारत की ओर है और देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है। इसरो प्रमुख चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर बेहद आशावान है। उन्होंने कहा कि दूसरे मिशन से सबक लेते हुए इस बार असफलता की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई है। वैज्ञानिकों की टीम ने बैकअप प्लान का भी तैयार किया है।

डॉ. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसरो का पूरा ध्यान अपने लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को उतारने पर होगा। उन्होंने कहा,“हम किसी भी स्थगन या प्लान बी पर विचार नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने कहा,“जैसा कि मूल योजना थी, बुधवार शाम को लैंडिंग की पुष्टि हो गई है।” डॉ. सोमनाथ उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि यदि लैंडर सिस्टम में कोई समस्या आती है तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए टाल दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *