उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

”केसरी संघ” ने ‘अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस’ पर दिव्यांगों को बाँटे फोल्डिंग व्हीलचेयर

लखनऊ। ”केसरी संघ” ने ‘अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस’ पर कल लखनऊ के तीन दिव्यांग जनों को फोल्डिंग व्हीलचेयर दिए। यह कार्यक्रम एक प्रतिष्ठित अस्पताल के मीटिंग हाॅल में आयोजित किया गया था। 24 टुडे न्यूज के सम्पादक सुशील राय, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव राय एवं स्थानीय जनप्रिय नेता व पर्वतीय समाज संगठन के महामंत्री हिमांशु भट्ट ने संयुक्त रूप से इन दिव्यांग जनों को फोल्डिंग व्हीलचेयर दिया। वहीं, अनुपस्थित रहे एक दिव्यांग मनोज कुमार शुक्ला को उसके घर जाकर व्हील चेयर दिया गया।

”केसरी संघ” के अनुसार समाज में दिव्यांगता को एक सामाजिक कलंक के रूप में देखा जाता है। जिसे सुधारने की आवश्यकता है। इसीलिए हर साल 3 दिसंबर के दिन विश्व विकलांग दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में हर वर्ष 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के रूप में मनाने घोषणा की गयी। इसका उद्देश्य समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को बढ़ावा देना और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में दिव्यांग लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। मगर आज भी लोगों को तो इस बात का भी पता ही नहीं होता है कि हमारे आस-पास कितने दिव्यांग रहतें हैं। उन्हे समाज में बराबरी का अधिकार मिल रहा है कि नहीं। किसी को इस बात की कोई फिकर नहीं हैं। अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्यों की तरह दिव्यांग सेवा भी हमारा उद्देश्य है। इसी सोच के साथ हम यह सेवा कार्य कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में आए तीन में से दो दिव्यांगों ने अपनी आपबीती सुनाई। दोनों दिव्यांगों ने ट्रेन हादसे में अपना एक पैर गँवा दिया था जबकि तीसरे दिव्यांग का एलीफैन्टियासिस नामक बीमारी की वजह से चलना फिरना मुश्किल है। फोल्डिंग व्हीलचेयर पाने के बाद दिव्यांग जनों ने खुशी जाहिर करते हुए ‘केसरी संघ’ के प्रति आभार प्रकट किया।

इनके अतिरिक्त इस सहायता कार्यक्रम में 24 टुडे न्यूज के प्रमुख संवाददाता एवं केसरी संघ के सदस्य शैलेन्द्र राय, संवाददाता सूर्यप्रताप श्रीवास्तव के अलावा विनोद राजपूत, असित भट्ट, अमित तिवारी, अविघ्न भट्ट समेत कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *