ताजा खबरमनोरंजन

रणबीर-आलिया को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार अभिनेता रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड गुजरात के गांधी नगर में संपन्न हुआ। फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि आलिया भट्ट को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। फिल्म 12 वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। विधु विनोद चोपड़ा को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विक्की कौशल को फिल्म ‘डंकी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला जबकि शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड मिला।बेस्ट प्लेबैक (मेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के ‘अर्जन वैली’ के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला। वहीं बेस्ट प्लेबैक (फीमेल) का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ के लिए शिल्पा राव को दिया गया। बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला। बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए इशिता मोइत्रा ने जीता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *