ताजा खबरभारत

भारत से पंगा लेकर फंसा मालदीव, दिखने लगा बॉयकॉट का असर, रोजाना हो रहा करोड़ों का नुकसान

मालदीव। भारत से पंगा लेना मालदीव को भारी पड़ रहा है। मालदीव को बड़ा झटका लगा है। अब मालदीव पर अब बॉयकॉट का असर दिखने लगा है। मालदीव को भारत के बॉयकॉट से हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। मालदीव का रेवेन्यू टूरिस्ट और टूरिज्म पर सबसे ज्यादा निर्भर है। ऐसे में अब बॉयकॉट से उसकी कमाई को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। हालात संभालने के लिए मालदीव ने अपने यहां घूमने का खर्चा भी आधा कर दिया, लेकिन इसके बाद भी भारतीय वहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं। मालदीव सरकार के कुछ अधिकारियों ने पीएम की लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर आप्पतिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा है। मालदीव को भारत के बॉयकॉट से हर दिन करोड़ों का नुकसान हो रहा है। मालदीव अब कंगाली की कगार पर है। इस पूरे विवाद से पहले तक मालदीव भारतीयों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में शामिल था। मालदीप में हर साल लाखों भारतीय घूमने जाते थे, लेकिन भारतीयों के बॉयकॉट की वजह से मालदीव ने खुद कहा है कि उसके 44 हजार परिवारों पर संकट आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *