फतेहपुर में ट्रिपल मर्डर, पूर्व प्रधान ने किसान नेता, उसके बेटे और भाई को गोलियों से भूना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगलवार सुबह किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई रिंकू सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह, उसके दो बेटों और उसके साथियों पर लगे हैं। घटना के बाद पुलिस ने तीन मुख्यों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का गांव में प्रधानी को लेकर भी पुराना विवाद चल रहा था। पप्पू सिंह किसान नेता भी थे और गांव की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। वर्तमान में पप्पू सिंह की मां प्रधान हैं। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई। ताजा घटनाक्रम ट्रैक्टर और बाइक को रास्ते में साइड न देने को लेकर हुआ। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह ने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पप्पू सिंह, अभय सिंह और रिंकू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।