लखनऊ (VIDEO): कई सिलेंडर फटने से सैंकड़ों झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, 2 बच्चों की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड के किनारे बनी झुग्गी झोपड़ियों में शाम करीब 5 बजे के आसपास आग लग गई कुछ ही मिनट पर आग ने भीषण रूप ले लिया और अफरा तफरी मच गई। इस आग की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई है।
एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने से लगी आग को दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की और रात को 9:40 बजे के करीब आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। रात 11:25 बजे तक पूरी तरीके से आग को बुझा लिया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएम ने पीड़ित परिजनों के रहने के लिए शेल्टर हाउस में व्यवस्था की और उनके खाने-पीने का इंतजाम किया। हालांकि, बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के लोग शेल्टर होम नहीं गए और आग लगे हुए परिसर के आसपास ही रात गुजारी। दावा किया कि उनके परिवार के लोग गायब है। हालांकि सुबह प्रशासन ने आग लगे हुए परिसर को आम लोगों के लिए भी खोल दिया है जहां पर जाकर वह अपने सामान व अपने लोगों की तलाश कर रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ितों ने जमीन को खाली करने के लिए आग लगाने के गंभीर आरोप लगाए। हालांकि इसके बारे में जो पड़ताल की गई तो पता चला कि जिस जमीन पर झुग्गी झोपड़ी बनी थी वह कोई प्राइवेट लैंड नहीं है वह पीडब्ल्यूडी की जमीन है। पिछले 1 साल में इसको लेकर कोई विवाद नहीं था ऐसे में आग लगाने की बात बिना जांच किए सही नही मानी जा सकती। हालांकि लखनऊ डीएम ने बताया कि आज के अग्निकांड की जांच करने के लिए जांच कमेटी बनाई गई है जो जांच करके रिपोर्ट पेश करेगी।







