उत्तर प्रदेशताजा खबरदुनियाभारत

लखनऊ के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. पी.के. शुक्ला को लंदन में मिले 3 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर स्थित मारुति होम्योपैथिक क्लीनिक के संचालक और वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. पी.के. शुक्ला को 11, 13 व 14 अप्रैल को ब्रिटेन की यात्रा के दौरान तीन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया है। डॉ. पी.के. शुक्ला द्वारा किए गए शोधों, ‘ऑटोइम्यून डिजीज’, ‘आर्थराइटिस और एंटीवायरल ड्रग्स’ एवं ‘इनफर्टिलिटी एंड फीमेल डिस्ऑर्डर’ की वजह से लखनऊ का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित हुआ है।

ADVERTISEMENT

लन्दन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में मिला सम्मान
10 अप्रैल को ब्रिटिश पार्लियामेंट के ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ में आयोजित ‘नेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस’ में डॉ. पी.के.शुक्ला को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने दुनिया भर से आए 150 विशेषज्ञों के सम्मुख ‘ऑटोइम्यून डिजीज’ पर अपना रिसर्च-ओरिएंटेड केस प्रेजेंटेशन दिया, जिसकी वैश्विक स्तर पर सराहना की गई। ब्रिटिश सांसद लॉर्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इंग्लैंड क्रिकेट के सितारों ने भी सराहा
चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शुक्ला की विशेषज्ञता का लोहा 13 अप्रैल को ‘नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम’ में भी माना गया। यहाँ उन्हें ‘आर्थराइटिस और एंटीवायरल ड्रग्स’ पर किए गए उनके शोध के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक, इयान मॉर्गन और स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा सम्मानित किया गया।

ऑक्सफोर्ड व पीएम कार्यालय से मिला विशेष सम्मान
डॉ. शुक्ला की उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। 14 अप्रैल को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार माइल्स स्टेसी ने उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ‘इनफर्टिलिटी एंड फीमेल डिस्ऑर्डर’ पर शोध पत्र प्रस्तुत करने के उपलक्ष्य में दिया गया।

बता दें कि डॉ. पी.के. शुक्ला पिछले 35 वर्षों से लखनऊ के इंदिरा नगर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और होम्योपैथी के माध्यम से मरीजों के जटिल रोगों का सफल उपचार कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *