Uncategorisedताजा खबरदुनियाभारत

ब्रिक्स भारत के लिए बड़ी कामयाबी, घोषणा पत्र पर वर्ल्ड मीडिया का रिएक्शन

नई दिल्ली। ब्रिक्स समिट के दौरान जारी हुए नई दिल्ली घोषणापत्र पर वल्र्ड मीडिया के रिएक्शन आ रहे हैं। रॉयटर्स ने इस समिट को भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने ईरान, सऊदी अरब, यूएई, चीन और रूस जैसे अलग-अलग नजरिए वाले देशों को एक साझा बयान पर सहमत कराने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, फाइनेंशियल टाइम्स ने लिखा कि चीन ब्रिक्स को वैश्विक ताकत के तौर पर उभारना चाहता है, जबकि भारत इसे अमरीका-विरोधी गुट के बजाय विकासशील देशों के सहयोग मंच के रूप में देखता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने ब्रिक्स समिट को भारत और चीन के बीच बढ़ते प्रभाव की होड़ के नजरिए से देखा। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ब्रिक्स को अमरीकी दबदबे को चुनौती देने वाले मंच के तौर पर मजबूत करना चाहता है। वहीं, भारत की कोशिश है कि ब्रिक्स किसी एक देश या शक्ति के प्रभाव में न आए। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत चाहता है कि ब्रिक्स में अलग-अलग सोच और हित रखने वाले देश भी साथ मिलकर काम करें। यानी संगठन का फोकस किसी एक खेमे के साथ खड़े होने के बजाय आपसी सहयोग और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने पर रहे। वहीं चीन के अखबार चाइना डेली ने ब्रिक्स को ऐसे मंच के तौर पर पेश किया, जो दुनिया में ताकत का संतुलन बदलने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *