VIDEO: UGC के विरोध में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन

लखनऊ। आज दिनांक 21 फरवरी को कई संगठनों द्वारा बनाया गया सवर्ण मोर्चा के तत्वाधान में परिवर्तन चौक पर यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन का आवाहन किया गया। इस आह्वान में भारतीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पंडित मनीष महाजन ने पूर्ण समर्थन दिया और अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाग लिया । इस कार्यक्रम में यूजीसी का जोरदार विरोध किया गया। पंडित मनीष महाजन ने बताया कि ‘यूजीसी देश को बांटने का कानून है। एक तरफ हम कहते हैं हम सभी एक हैं ,दूसरी ओर यह कानून लाकर देश के होने वाले भविष्य युवाओं को छात्रों को दो वर्गों में बांट दिया। एक वर्ग जो यूजीसी के अंतर्गत आते हैं और एक वर्ग जो यूजीसी के अंतर्गत नहीं आते हैं तो यह समानता कहा हुई। ”
मनीष महाजन द्वारा देश के प्रधानमंत्री को यह चेतावनी दी गई और कहा गया कि “अगर यह कानून वापस नहीं हुआ तो हम अगली बार आपको सत्ता में नहीं आने देंगे और तिलक तराजू और तलवार अगली बार यहीं बनाएंगे। सरकार इस बात को याद रखने की चेतावनी दी के.डी. सिंह स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग लगाकर हम लोग को रोकने का प्रयास किया गया जिसमें सीआरपीएफ के जवानों के द्वारा मां बहन की गालियां दी जा रही थी। हमने जब इसका विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट की गई जिससे हाथ, कोहनी और पसली में काफी चोट आ गई। विरोध कर रहे लोगों के कपड़े भी फट गए कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। काफी देर विरोध के बाद पोस्टल आफिस के पास डीसीपी ने ज्ञापन ले कर प्रदर्शन समाप्त किया।”
इस विरोध प्रदर्शन में संदीप सिंह, आशुतोष मिश्रा, अजय त्रिपाठी , अवधेश अवस्थी, ध्रुव सिंह, विनय सोनकर, अरविंद गुप्ता , सर्वेश चौरसिया व सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।










