उत्तर प्रदेशताजा खबर

पत्नी को प्रेमी के साथ संदिग्ध अवस्था में देख पति ने कर दी दोनों की हत्या

औरैया। पत्नी को प्रेमी के साथ संदिग्ध अवस्था में देख आगबबूला हुए पति ने दोनों की हत्या कर दी। मामला उत्तर प्रदेश का है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत बादशाहपुर छौंक के मजरा नंदपुर निवासी शोभाराम दोहरे (32) राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी पत्नी रागिनी (28) का गांव के ही सिंकू यादव (20) के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कुछ ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभाराम को दी। बुधवार मध्य रात्रि के करीब उसने छत पर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने आक्रोश में आकर पास में पड़ी ईंट उठाकर सबसे पहले दोनों के सिर बार किया, जिससे दोनों बेहोश हो गए और फिर उनके मुंह को ईंट से बुरी तरह कुचल दिया। फिर तब तक दोनों को पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने के बाद शोभाराम ने रात करीब तीन बजे डायल 112 पर काल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी शोभाराम ने बताया, मैं रात को काम से लौटकर आया और अपने आप खाना निकाल के खाने लगा। तभी मेरी पत्नी छत से नीचे उतर के आई है। उसने कहा कि खाने में नमक कम है। इसके बाद पता नहीं क्या खाने में मिलाया। मैंने जैसे ही खाना खाया। मैं तख्त से नीचे उतर नहीं पाया। मुझे तुरंत नींद जैसी आ गई। मैं वहीं पर सो गया। 11 बजे के करीब लाइट गई तो मुझे गर्मी लगी। फिर मुझे कुछ आहट लगी तो मैं ऊपर गया। जब मैं ऊपर गया तो देखा ये दोनों लोग एक ही पास लेटे थे। मेरी पत्नी उस लड़के को साड़ी के पल्लू में छिपाए हुई थी।

जब मैंने देखा तो मेरी पत्नी बोली और वो नहीं बोला। मैंने पास में पड़ी ईंट उठाकर मार दी। जिससे लड़का बेहोश हो गया। इसके बाद मेरी पत्नी मेरे पास आई और उसे छोड़ने की गुहार लगाने लगी। इसके बाद मैंने पत्नी को भी एक ईंट मार दी। इससे वह भी बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों को बांध दिया। मैंने सोचा अगर मैंने पुलिस को बुलाया तो ये बच जाएगा और फिर से आएगा। इसलिए दोनों को मार दिया। घटना के समय मैं अकेला था।

 

घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीओ सदर कई थानों के पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने हत्यारोपी शोभाराम को हिरासत में ले लिया। एसपी ने बताया कि मृतक सिंकू के परिजन तहरीर दे रहे हैं। नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *