ताजा खबरदिल्लीभारत

चंद्रमा को छूने से बस 150 किमी दूर चंद्रयान-3

नई दिल्ली। चांद से भारत के चंद्रयान-3 की दूरी लगातार कम होती जा रही है। यानी अब वह समय करीब आ रहा है, जब चंद्रयान चांद की सतह को छू लेगा। सोमवार को एक बार फिर चंद्रयान-3 की कक्षा घटा दी गई। अब इसे 174&1437 से घटाकर 150 किमी&177 किलोमीटर कर दिया गया है। अब चंद्रयान चंद्रमा के बेहद करीब चक्कर लगाएगा। भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने तीसरी बार अपनी कक्ष कम होने के बाद सोमवार को कक्ष का गोलाकार चरण शुरू किया।

यह सिलसिला 16 अगस्त तक चलेगा और इसके बाद चंद्रयान चांद पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार होगा। इसरो ने ट्वीट करके कक्षा घटाने की जानकारी दी है। इसरो की तरफ से कहा गया है कि 16 अगस्त को सुबह साढ़े 8 बजे अगला ऑपरेशन होगा। इससे पहले 9 अगस्त को चांद की कक्षा घटाई गई थी। उससे भी पहले पांच अगस्त को इस कक्षा को घटाकर 164 & 18074 किलोमीटर किया गया गया था। आपको बता दें कि 14 जुलाई को इस मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *