ताजा खबरदुनिया

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में और बढ़े रामास्वामी, 4,50,000 हजार डॉलर का बड़ा फंड भी हुआ हासिल

वाशिंगटन। अमरीका में राष्ट्रपति पद के भारतीय मूल के पहले उम्मीदवार बनने की रेस में शामिल विवेक रामास्वामी को अच्छा समर्थन मिल रहा है। रिपब्लिकन डिबेट में उनके शामिल होने के एक घंटे के अंदर ही उन्हें चार लाख 50 हजार डॉलर का बड़ा फंड भी हासिल हुआ है। उन्हें यह रकम ऑनलाइन फंड रेजिंग के जरिए मिली है। उन्हें डोनेट करने वाले लोगों में से प्रति व्यक्ति औसतन 38 अमरीकी डॉलर मिले हैं। 38 साल के विवेक रामास्वामी का राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए साउथ कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली, पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस और न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टीस से मुकाबला है। डिबेट के बाद एक सर्वे हुआ है, जिसमें 28 फीसदी लोगों ने माना कि रामास्वामी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

उनके बाद दूसरे नंबर पर फ्लोरिडा के गवर्नर रोड डेसैंटिस रहे हैं, जिन्हें 27 पर्सेंट लोगों ने बेहतर माना है। माइक पेंस को 13 फीसदी लोगों का ही समर्थन मिला है। निक्की हेली को तो महज सात फीसदी का ही समर्थन हासिल हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक रामास्वामी ऐसे रिपब्लिक कैंडीडेट हैं, जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके बाद दूसरे नंबर पर उनकी साथी भारतीय अमरीकी निक्की हेली रही हैं। दोनों डिबेट स्टेज में आसपास ही खड़े थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *