उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

500 फुट के बैनर पर पांच लाख बार लिखा जा रहा राम नाम

अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस खास दिन के लिए पूरी अयोध्या नगरी को भव्य स्वरूप में सजाया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर में भी प्राण प्रतिष्ठा की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। यहां पर पांच सौ फुट का बैनर तैयार किया गया। इस बैनर पर प्रभु राम का नाम लगभग पांच लाख बार लिखने का अभियान शुरू किया गया है। राम नाम बैनर पर लिखने की शुरुआत श्री बालाजी वेद विद्यालय के वेदपाठी बालकों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इस दौरान श्री राम, जय राम, जय जय राम की राम धुन के साथ जब समाजसेवी, छात्राएं, शिक्षिकाएं और वरिष्ठ अतिथियों ने बलिदानों को स्मरण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर अपना योगदान दिया। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को यह पत्र 31 जनवरी को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *