‘फर्स्ट स्टेप रिहैबिलिटेशन सोसाइटी’ द्वारा आयोजित किया गया “एक शाम दस हजार दिये देश के नाम” कार्यक्रम

लखनऊ। आज फर्स्ट स्टेप रिहैबिलिटेशन सोसाइटी के तहत आर्य कन्या चौराहे पर “एक शाम दस हजार दिये देश के नाम” कार्यक्रम किया गया।
संस्था के अध्यक्ष मनीष महाजन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत हम सभी सदस्य एवं सहयोगी गण संस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं और 10,000 दिये देश के गुमनाम क्रांतिकारी वीर को याद करके उनके सम्मान में जलाते हैं । संस्था की अन्य पदाधिकारी पंडित शर्मिला महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम हम लोगों कई वर्षों से करते आ रहे हैं जिसमें छोटे-बच्चों की प्रतियोगिताएं करते हैं।
आज आयोजित हुए कार्यक्रम में नृत्य में प्रथम पुरस्कार आराध्य कश्यप, द्वितीय आदर्श कश्यप, तृतीय अंशवी तथा ग्रुप डांस में सोनम व मेनका प्रथम पुरस्कार , अनिका मिस्टी द्वितीय और तृतीय पुरस्कार अंकित। इसके अतिरिक्त ग्रुप चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार शिवानी कश्यप,द्वितीय रितिका सिंह तथा तृतीय पुरस्कार तान्या राज को मिला। निबंध प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार आयशा, द्वितीय पुरस्कार मानोशी राय ने प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में मध्य विधानसभा विधायक रविदास मल्होत्रा ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में सेंट्रल बार पूर्व संयुक्त मंत्री बृजेश श्रीवास्तव, इशहाक गुड्डू, राजित राम प्रजापति ,अरविंद गुप्ता, सर्वेश चौरसिया, रोहित गुप्ता, विक्की महाजन, प्रमोद शुक्ला, अशोक शुक्ला, रमेश , घनश्याम , प्रदीप अग्रवाल, परवेज खान, नीरज शुक्ला, गोकुल , दीपक निषाद आदि लोग की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।